फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मैक्स के परखच्चे उड़े, 12 लोग घायल

Tue, 10 Jun 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की/झबरेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाल आलमपुर गांव के पास सवारियों से भरी मैक्स और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में दादा-पोते की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि मैक्स सवार 12 लोग घायल हो गए। जिनमें से चार को गंभीर चोट आईं हैं। ग्रामीणों ने हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।

पानीपत (हरियाणा) के भंडारी गांव के करीब 20 लोग बीते सात जून को मैक्स से गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे।

गंगा स्नान के बाद वापस लौट रहे थे लोग

सोमवार सुबह सब लोग गंगा स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे।

सुबह करीब छह बजे जैसे ही सवारियों से भरी मैक्स झबरेड़ा क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में नहर के पास पहुंची तो समाने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में मैक्स सवार भीम सिंह (70) और उनके 10 वर्षीय पोते हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। जिनमें से चार गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन

घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया

टक्कर इतनी जबरदस्त भी की मैक्स के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक को धर दबोचा। ग्रामीणों ने छोटे हाथी को मौके पर बुलाकर सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया।

शनिवार सुबह भी कोटवाल गांव में नहर में बस गिरने से बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 16 लोग घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें