फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा वाहन, 8 की मौत

Sun, 22 Jun 2014 10:49 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एकेश्वर ब्लॉक के मटियालना-मुसासू मार्ग पर सवारियों से भरी एक मैक्स सड़क से लुढ़ककर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। ग्रामीणों की मदद से प्रशासन ने घायलों को पाटीसैण अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को कोटद्वार सरकारी अस्पताल लाया गया है।

गियर से छेड़छाड़ ने पहुंचाया मौत के द्वार

एकेश्वर ब्लॉक की मवालस्यूं पट्टी के चौरा मल्ला के ग्रामीणों के लिए शनिवार का दिन बहुत मनहूस रहा। ग्रामीण पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए मुसासू पोलिंग बूथ पर गए थे।

वोट डालने के बाद वे गांव लौटने के लिए सड़क पर खड़ी एक मैक्स में बैठ गए, जबकि वाहन चालक वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ की लाइन पर खड़ा था।

ग्रामीणों के अनुसार लोगों में मैक्स में बैठने के लिए मची आपाधापी में वाहन के गियर में छेड़छाड़ हो गई, मैक्स सवारियों समेत लुढ़कते हुए करीब 150 मीटर खाई में जा समाई।
विज्ञापन

चार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई

हादसे से क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही चौबट्टाखाल के तहसीलदार सीएस  राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों के साथ राहत और बचाव कार्य चलाया। चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि एक ने पाटीसैण अस्पताल लाते वक्त दम तोड़ा। दो घायलों की मौत कोटद्वार अस्पताल में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें