फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने जा रही कार खाई में गिरी, 7 घायल

Fri, 06 Jun 2014 04:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सतपुली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली कसबे से दो किमी पहले गुमखाल की ओर एक कार गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि सात घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पंडितवाड़ी देहरादून निवासी सुरेंद्र सिंह का परिवार दो कारों में सवार होकर विवाह समारोह में अपने पैतृक गांव पालीधार (धारागांव), पट्टी किमगड्डी, तहसील चौबट्टाखाल जा रहा था।

अनियंत्रित होकर दो सौ फुट गहरी खाई में गिरी कार

इस दौरान एक ईओन कार सतपुली से दो किमी पहले अनियंत्रित होकर दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे रेवत सिंह पुत्र चैत सिंह ग्राम पालीधार (70) की मृत्यु हो गई।

सुशीला देवी (68) पत्नी रेवत सिंह, बेटा जयपाल सिंह (50), गौरव (16) , आयुष (12) , दुग्गु (2), अन्नू (2), अमन (20) घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल जयपाल सिंह, गौरव, अमन एवं सुशीला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फिर खली स्वास्थ्य सेवाओं की कमी

पौड़ी हाईवे पर गुरुवार को हुई दुर्घटना के बाद कसबे में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल एक बार फिर खुल गई।

ग्रामीणों ने घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल समेत कसबे के कई प्राइवेट क्लीनिकों के चक्कर काटे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

संवेदनहीनता की हद
घायलों को लेकर कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद संतपाल अस्पताल पंहुचे ग्रामीणों को भी अस्पताल का गेट खुलवाने के लिए करीब 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

इससे अस्पताल प्रबंधन को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने बाद में आठों घायलों को निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें