फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 37 घायल, छह की हालत गंभीर

Tue, 10 Apr 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजला, खटीमा
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

पूर्णागिरि मां के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली सनिया नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 37 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल छह लोगों को रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें पीलीभीत ही ले गए।

विज्ञापन


पीलीभीत (यूपी) के सिद्धनगर हजारा गांव से सोमवार तड़के करीब चार बजे कई परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूपी पांच 21669) में बैठकर मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना हुए। ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार बताए गए हैं।

सुबह करीब 10:30 बजे ट्रैक्टर-ट्राली जब सनिया नाले के पास पहुंची तो चालक मनीष कुमार सिंह का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रॉली नाले के पास ही पलट गई। ट्रैक्टर पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। घायलों को निजी और 108 सेवा से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

accident - फोटो : demo
घायलों में आयुष प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, मिन्कल शाह, सुनील, कमलेश देवी, अनुज, आकाश सिंह, विशाल यादव, भगवान दास, पूनम शाह, सोनी, अरविंद, माया, सुमेंत्री, मनोज कुमार, सोना, गौरी कुमार, धर्मेंद्र, दुर्गा, कलावती, सीमा, प्रीति भारती, सचिन भारती, राहुल गुप्ता, अंजू, रीना, मोहित सेनी, रूबी सेनी, रिंकी सैनी, प्रिया भारती, विद्या कुमारी, अखिलेश गोस्वामी, अनिकेत गुप्ता, शिवा, पवन, आंचल गुप्ता और संदेश शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल शिवा, अखिलेश, अंजू, आयुष, संदीप और आकाश सिंह को रेफर किया गया है। इधर, हादसे में बाल-बाल बचे चालक मनीष ने बताया सनिया नाले के पास पहुंचे ही उसकी आंखों में धूल पड़ गई। जब तक वह संभल पाता ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें