लक्सर ओवरब्रिज के समीप बेकाबू होकर एक डंपर ने दो अलग-अलग मोपेड सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में मोपेड सवार पांच लोग जख्मी हो गए, जबकि उपचार के दौरान एक की मौत हेा गई।
दुर्घटना के दौरान मोपेड के साथ ही डंपर में भी आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि मोपेड सवार घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को शाम करीब चार बजे हरिद्वार की ओर से आ रहा डंपर ने लक्सर ओवरब्रिज के समीप बेकाबू होकर दो मोपेड सवारों को चपेट में ले लिया। एक मोपेड पर तीन लोग सवार थे, जिसमें मुंडाखेड़ा निवासी इरशाद और उसकी पत्नी इशरत तथा बेटा आरिफ शामिल थे।