फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटिलिटी खड्ड में गिरी, 13 घायल

Sun, 17 Nov 2013 09:03 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जड़वाला के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। दो बच्चों समेत आठ को देहरादून रेफर कर दिया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


चकराता से विकासनगर आ रही थी यूटिलिटी
रविवार को यूटिलिटी (संख्या यूए07-सीए-2195) चकराता से विकासनगर के लिए निकली। सुबह करीब 11:30 बजे जड़वाला के सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यूटिलिटी पुलिया से नीचे करीब दस मीटर गहरे खड्ड में पलट गई।

ग्रामीणों ने की मदद
दुर्घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। ग्रामीणों ने कालसी पुलिस की मदद से घायलों को  निकाला और 108 से सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया। यहां नारायण सिंह निवासी बहमू, केशर सिंह, दौलतदास, महावीर तीनों निवासी शिबऊ, सानिया निवासी उपरोली को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राजस्व उपनिरीक्षक अषाढ़ सिंह ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अलग-अलग हादसों में छह घायल
शिमला बाईपास पर दो अलग-अलग दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। रविवार सुबह साढे़ पांच बजे भूड़पुर के पास एक डंपर और ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक शहजाद और ट्रैक्टर ट्राली चालक शमशाद और संदीप मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी क्लीनिक में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सुबह 10 बजे गणेशपुर के समीप एक कार ने सड़क किनारे खडे़ विक्रम को टक्कर मार दी। विक्रम में सवार देवाशीष, कालूदास, मोहन मल्होत्रा तीनों निवासी कारबारी घायल हो गए। तीनों को प्रेमनगर स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें