सम्मेलन में 200 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग
सम्मेलन में सभी राज्यों के विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों समेत 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) लगभग 180 राष्ट्रमंडल संसदों व विधान मंडलों का एक अंतरराष्ट्रीय समुदाय है। जो राष्ट्रमंडल की लोकतांत्रिक शासन के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को गहरा करने के लिए मिलकर काम करते हैं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण गुवाहाटी विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले कार्यकारी समिति की बैठक व सीपीए इंडिया रीजन के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए वह आठ अप्रैल को देर शाम दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल भी साथ रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति से की भेंट
विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उप राष्ट्रपति से महिला स्पीकर के रूप में पहली बार सदन संचालन के अनुभव पर बातचीत की। शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति ने रितु खंडूरी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की। इसके बाद दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सदन संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को केदारनाथ धाम का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।