फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऋतु खंडूड़ी व सतपाल महाराज ने की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को उत्तराखंड की विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक भेंट की। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा, उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों की ओर से सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। महाराज ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी के जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को नई दिशा प्रदान करेगा और भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों संगठन के विचारों को दृढ़ता से जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें