फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नमामि गंगे की टीम ने किया रिस्पना-बिंदाल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंदगी व कमियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की टीम ने बृहस्पतिवार को रिस्पना और बिंदाल नदियों का निरीक्षण किया। टीम ने जहां कमियां और गंदगी देखी, उसका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (एसएमसीजी) नमामि गंगे के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में देहरादून में रिस्पना एवं बिंदाल नदियों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में रिस्पना एवं बिंदाल नदियों के विकास, स्वच्छता एवं संरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली से निदेशक धीरज जोशी, अपर निदेशक शिव प्रताप रघुवंशी, आरटीआईएस पीयूष एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों व उनकी टीम ने रिस्पना एवं बिंदाल नदियों के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने काठ बंगला पुल, बाला सुन्दरी पुल, रायपुर रोड (चूना भट्टा), रिस्पना रोड पुल, मोथरावाला रोड पुल एवं डीएल रोड पुल का भ्रमण कर स्थलीय स्थिति का निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही नदी किनारे, गंदगी और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां पाई गईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए निरीक्षण कर रही टीम की ओर से विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे उत्तराखंड से अक्षय कुमार (पर्यावरण विशेषज्ञ), पूरन कापड़ी (संचार विशेषज्ञ), संदीप उनियाल (व्यवस्था समन्वयक), एसडीएम हरि गिरी, संयुक्त सचिव वैभव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता रवि पाण्डे, दिगविजय सेमवाल, अंकित भंडारी, विनय प्रताप चौहान, ऋषि पंत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें