फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: युवक ने दवाई के धोखे में गटक लिया जहर, दोस्त ने कराया अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 Feb 2022 01:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके दोस्त ने एसपीएस ऋषिकेश अस्पताल में उसे भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहर (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के एक युवक ने दवाई के धोखे में जहरीला पदार्थ गटक लिया। पौड़ी निवासी युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर है। फिलहाल चिकित्सकों की ओर से युवक की स्थिति को लेकर कुछ और जानकारी नहीं दी गई। 

विज्ञापन


युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके दोस्त ने एसपीएस ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गौरव पंवार पुत्र विनोद पंवार निवासी नीलकंठ, जिला पौड़ी गढ़वाल ने दवा की जगह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगा। युवक की तबीयत बिगड़ती देख दोस्त अमित रावत उसको एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आया। अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें