फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश रेल हादसा: 10 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, वेतन बढ़ोतरी वसूली, तीन कोच और इंजन हुए थे डीरेल

Wed, 25 Nov 2026 06:00 AM IST
Alka Tyagi अंकित यादव, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

18 मई को उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच और इंजन बेपटरी हो गए थे। ट्रेन को शंटिंग के लिए खड़ा किया गया था। इस दौरान लोको पायलट की गैर मौजूदगी में ट्रेन की चेन और गुटके हटा दिए गए थे। इसके बाद ट्रेन खुद चल पड़ी और हादसे का शिकार हो गई थी।
विज्ञापन
रेल हादसे में कार्रवाई - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में बीती मई में हुए रेल हादसे के बाद अब स्टेशन मास्टर और लोको पायलट समेत 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनसे गत तीन वर्षों में हुई वेतन बढ़ोतरी वापस ली गई है। जबकि आने वाले तीन वर्षों तक पदोन्नति और वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस मामले में तीन बार जांच कराई गई। पहले स्टेशन स्तर पर कमेटी बनी, इसके बाद मंडल स्तर पर जांच समिति बनाकर जांच कराई गई। इसकी जांच भी सही नहीं मिली तो विशेष कमेटी गठित की गई।

करीब 90 दिनों तक हुई जांच के बाद 10 लोगों पर लापरवाही से जुड़े आरोप तय हुए हैं। मामले में एक लोको पायलट को निलंबित किया गया था। अब लोको पायलट के अलावा स्टेशन मास्टर, शंटिंग स्टाफ, कैरिज और वैगन के 10 कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


UK Top News: हरिद्वार में आस्था का सैलाब, सीएम की बड़ी घोषणा, लाटू मंदिर के कपाट बंद, रायवाला में फायरिंग

Trending Videos
विज्ञापन

योगनगरी रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुए हादसे में जांच शुरू
ऋषिकेश के योगनगरी रेलवे स्टेशन पर 19 नवंबर को एक बार फिर से हादसा हो गया था। इसमें तीन कोच बेपटरी हो गए थे। हादसा तब हुआ था जब ट्रेन को वाशिंग के लिए ले जाया जा रहा था। इस मामले में भी रेलवे की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। जांच कमेटी सभी पहलुओं पर काम कर रही है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर सिद्ध हुए आरोपों के बाद अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी रोकी गई है। रेलवे इस तरह की घटनाओं को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है।
- महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें