हरिद्वार में सबसे ज्यादा मिले अज्ञात शव
सबसे ज्यादा 2476 अज्ञात शव हरिद्वार जिले में मिले हैं। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। कई गंगा में डूब जाते हैं तो कोई ऊपरी इलाकों से बहकर आ जाते हैं। दूसरे स्थान पर देहरादून जिला है, यहां 1363 अज्ञात शव मिले हंै। इसका कारण यहां मौजूद बड़े अस्पताल हैं। एम्स, दून, श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल, जौलीग्रांट अस्पताल आदि में बहुत से बेसहारा लोगों को इलाज के लिए लाया जाता है जिन्हें मौत के बाद पुलिस के हवाले कर दिया जाता है। तीसरे स्थान पर नैनीताल है, जहां बीते 25 वर्षों में 1014 अज्ञात शव बरामद हुए हैं।