फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: सफल रहा ट्रायल...ड्रोन से 26 किलोमीटर दूर 15 मिनट में एम्स से यमकेश्वर पहुंचाई टीबी की दवाईयां

Thu, 02 Mar 2023 08:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

इससे पहले ड्रोन का मेडिसिन ट्रायल टिहरी जनपद में किया गया था। उसके बाद अब दूसरा ट्रायल पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक में हुआ।
विज्ञापन
टीबी की दवा लेकर जाता ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश ने ड्रोन के माध्मय से 15 मिनट में यमकेश्वर ब्लॉक के जुड्डा गांव में टीबी की दवाईयां पहुंचाई। एम्स से जुड्डा की दूरी 26 किलोमीटर है। एम्स उत्तराखंड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में ड्रोन से टीबी की दवा पहुंचाने के लिए ट्रायल कर रहा है।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: सुविधा...केदारनाथ-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हर एक किमी पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

बृहस्पतिवार को एम्स ने पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक में ड्रोन का ट्रायल किया। एम्स से सुबह 9 बजे ड्रोन को उड़ाया गया। जो 9 बजकर 15 मिनट में जुड्डा गांव में पहुंच गया। यमकेश्वर ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि ड्रोन में करीब एक किग्रा के वजन की दवाईयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन का यह प्रयास सफल रहा। कहा कि एम्स की ओर से इससे पहले ड्रोन का मेडिसिन ट्रायल टिहरी जनपद में किया गया था। उसके बाद अब दूसरा ट्रायल पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक में हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें