फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: नगर निगम में 96 लाख से ज्यादा का गबन करने के दो आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

Thu, 02 Mar 2023 05:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

हाल ही में 96.35 लाख रुपये के घोटाले में भी मास्टर माइंड लेखा लिपिक पंकज रावत समेत सात लोगों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गबन के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार नगर निगम में लाखों रुपये के गबन व घोटाले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मास्टरमाइंड लेखा लिपिक पंकज रावत, सुमिता देवी व अभियुक्त कुलदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


जिसके चलते पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही थी। गुरुवार को टीम ने अहसान पुत्र अकबर निवासी आमपड़ाव थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल व नीरज रावत पुत्र सुरेन्द्र सिहं निवासी सिताबपुर थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया है।

Joshimath Sinking: पुनर्वास हुआ नहीं...खर्च हो गए 6.5 करोड़ रुपये, ठोस नीति बनाने की मांग कर रहे प्रभावित
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में 96.35 लाख रुपये के घोटाले में भी मास्टर माइंड लेखा लिपिक पंकज रावत समेत सात लोगों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने पंकज रावत, ठेकेदार एहसान अहमद, नीरज रावत, अहसान, राजपाल सिंह, सुमिता देवी और रमेश चंद्र चौधरी के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन


इन लोगों ने 23 चेकों के माध्यम से 96.35 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त किया जिसकी पूर्व में विभागीय जांच सहायक नगर आयुक्त कर चुके हैं। जांच रिपोर्ट में नगर निगम के खातों से 96,34,860 रुपये की धनराशि के अवैध रूप से भुगतान होने की पुष्टि हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें