कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद जल्द ही रामझूला पुल की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग तैयारियों मेें जुट गया है। जल्द ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जानी है। इसमें पुल के टावर को मजबूती दी जाएगी। मेन केबल से डेक को जोड़ने वाली सस्पेंडर वायर बदली जाएंगी और डेक का कार्य किया जाएगा।
मुझे रामझूला पुल पर नियमविरुद्ध आवागमन की जानकारी नहीं है। निरीक्षण कराने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-वी षड़मुगम, डीएम, टिहरी
रामझूला पुल की सर्वे रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई थी। रिपोर्ट में रामझूूला पुल पर वाहनों का आवागमन बंद करने और सीमित संख्या में पैदल आवागमन करने के लिए कहा गया है। गाइडलाइंस के अनुरूप आवागमन न होने पर कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। रामझूला पुल पर वाहनों का आवागमन रोका जाना चाहिए। बीते दिनों पुल की सस्पेंडर वायर दो बार टूट चुकी हैं।
-एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग