फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: राजस्थान के आईएएस का भाई और दिल्ली का ट्रेवल एजेंट गंगा में बहा, तलाश में जुटी SDRF और NDRF

Fri, 07 Apr 2023 06:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, ऋषिकेश

सार

पुलिस को ब्रह्मपुरी के ओशो गंगाधाम आश्रम और पांडव पत्थर के पास तीन लोगों के गंगा में बहने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ तीनों टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गंगा में खोज बीन करती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजमस्ती के लिए राफ्ट पर सवार हो गंगा में उतरा राजस्थान के एक आईएएस का भाई ब्रह्मपुरी के पास गंगा में लापता हो गया। ढूंढने के लिए एसडीआरएफ के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी लगा दी गई। दूसरी ओर, तपोवन क्षेत्र के पांडव पत्थर के पास गंगा में नहाते समय दिल्ली का एक ट्रैवल एजेंट बह गया।

विज्ञापन


ट्रैवल एजेंट अपने साथी के साथ गंगा में नहा रहा था। दोनों डूबने लगे तो उसके साथी को पांडव पत्थर के पास से जलपुलिस ने बचा लिया, लेकिन ट्रैवल एजेंट गंगा की लहरों में ओझल हो गया। पुलिस को ब्रह्मपुरी के ओशो गंगाधाम आश्रम और पांडव पत्थर के पास तीन लोगों के गंगा में बहने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ तीनों टीमें मौके पर पहुंचीं।

Accident: श्रीनगर-खंदूखाल मार्ग पर गांव जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, चालक की मौत, पत्नी-बेटी घायल
विज्ञापन



मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर के बेनार गांव निवासी केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक हरीश कुमार मीणा (34) पुत्र रतनलाल मीणा अपने 14 सदस्यीय दल के साथ ऋषिकेश आए थे। वह राफ्टिंग के लिए शिवपुरी निकल गए। ब्रह्मपुरी में राफ्ट पर सवार हो सभी गंगा में उतर गए। हरीश तीसरी बार नदी में उतरे तो बाहर नहीं निकले। उनका लाइफ जैकेट और हेलमेट नदी में ऊपर आ गया। बताया कि जैकेट की क्लिप नहीं खुली थी। ऐसे में संभावना है कि वह जैैकेट के बीच से बाहर निकल गए। हरीश के भाई सुरेंद्र मीणा कर्नाटक कैडर के आईएएस अफसर हैं। वर्तमान में इनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के डीएम हैं।

विज्ञापन

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि दूसरी घटना में दिल्ली के जसोला के सरिता विहार के प्लांट नंबर 37 निवासी अमरजीत (27) पुत्र जसवीर सिंह टर्न वर्ल्ड शिपिंग ग्रुप की बैठक में शामिल होने पांच अप्रैल को तपोवन आए थे। वह अलोहा ऑन गंगेज होटल में ठहरे थे। सुबह वह अपने साथी उत्तरप्रदेश के हाथरस के जसराना निवासी मित्र मनोज कुमार (38) के साथ नीम बीच से सटे पांडव पत्थर के पास चले गए। दोनों नहाते हुए गहरे पानी में पहुंच गए और बहने लगे। मनोज तैरते हुए नदी के किनारे तक पहुंच गया। जहां जलपुलिस ने उसे गंगा से सकुशल बाहर निकल लिया, लेकिन अमरजीत का पता नहीं चल पाया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें