फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बढ़ी सियासी हलचल...कांग्रेस विधायक बेहड़ के भाजपा में जाने की चर्चा के बाद मिलने पहुंचे हरीश रावत

Fri, 07 Apr 2023 04:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

Uttarakhand Politics News: कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक तिलकराज बेहड़ से मिलने पहुंचे हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ से मिलने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को विधायक बेहड़ से मिलने पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर बंद कमरे में एक-दूसरे से बात की। इस दौरान उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। इसके बाद प्रेसवार्ता में हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। बेहड़ शेर-ए-तराई हैं। ऐसी चर्चाएं केवल चर्चाएं ही हैं। 

विज्ञापन


Nainital: अवैध कब्जों पर मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई सख्ती, कहा- राज्य में लैंड जिहाद नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट गुरुवार को विधायक तिलकराज बेहड़ का हाल जानने उनके घर पहुंचे थे। भले ही इसे औपचारिक मुलाकात कहा जा रहा है लेकिन सियासी हलकों में इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पिछले दिनों जिस तरह बेहड़ ने अपनी पार्टी की ओर से की गई नियुक्तियों पर सवाल उठाए और उनकी पार्टी में भी विरोध हुआ। इससे इन चर्चाओं को बल भी मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहड़ का हमेशा पार्टी में स्वागत

हालचाल जानने के बाद भट्ट ने बेहड़ के साथ एक कमरे में अकेले में बातचीत भी की थी। अजय भट्ट से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बेहड का हमेशा पार्टी में स्वागत है। हालांकि ये भविष्य की बात है। इस समय वह सिर्फ उनका हाल जानने आए थे। इसके दूसरे अर्थ न निकाल जाएं। बेहड़ ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद होने के नाते भट्ट ने एक जनप्रतिनिधि का आदर्श स्थापित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें