फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: जंगल में शराब पीने से रोका तो युवकों ने की फायरिंग, अवैध तमंचे से चली गोली, दो ग्रामीण घायल

Thu, 04 Jun 2026 06:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

जंगल में तीन युवक शराब का सेवन कर रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों में से एक ने अवैध तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में जंगल के अंदर शराब पी रहे तीन युवकों को रोकना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों की आपत्ति से नाराज युवकों ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें दो ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार मूल के हैं जो पूर्व में ऋषिकेश क्षेत्र मे काम करते थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जंगल में तीन युवक शराब का सेवन कर रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों में से एक ने अवैध तमंचे से फायर कर दिया।

फायरिंग में एक ग्रामीण के दाहिने हाथ में गोली लग गई, जबकि दूसरे ग्रामीण को गोली छूते हुए निकल गई। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि फायरिंग करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अवैध तमंचा कहां से आया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें