सिर और पैर पर गंभीर चोट, कंधे में फ्रैक्चर
डॉक्टरों के अनुसार, आयुष्मान के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं, जबकि पैर में फ्रैक्चर भी हुआ है। बताया जा रहा है कि हालत स्थिर होने के बाद बच्चा अपने पिता से इशारों बातचीत करने लगा, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए परिजनों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर करने का अनुरोध किया। बृहस्पतिवार को प्रशासन की मदद से आयुष्मान को हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। बेस अस्पताल के आईसीयू नर्सिंग इंचार्ज विवेक त्यागी ने बताया कि डॉक्टरों की सतत निगरानी और उपचार के चलते बच्चे की स्थिति अब स्थिर है। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम ने पूरी तत्परता के साथ इलाज किया। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शुभ्रांशु ने बताया कि आयुष्मान के थाई, कूल्हे, कंधे में फ्रैक्चर है साथ ही सिर और छाती में भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान अभी बोल नहीं पा रहा था।