25 मई सुबह सभी दोस्त सच्चा धाम के पास गऊघाट पर गंगा में स्नान करने गए थे। इसी दौरान सेक्टर 63 जितेंद्र कॉलोनी, नोएडा, उत्तर प्रदेश निवासी चंदन यादव(21) पुत्र राम अवतार गंगा के तेज बहाव में बह गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत सर्चिंग अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से युवक को एम्स में भेजा गया। जहां एम्स के चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।