फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: अस्पताल ले जाते समय गर्भवती को हुआ तेज दर्द, फार्मसिस्ट और चालक ने 108 में करावाया सुरक्षित प्रसव

Mon, 25 May 2026 05:33 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान तलौर के पास महिला को तेज दर्द हुआ। जिसके बाद फार्मसिस्ट सोनी चेतन ने चालक देवेंद्र सिंह और परिजनों की उपस्थिति में वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में प्रसव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवाल के मानमती से गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान 108 वाहन में ही सुरक्षित प्रसव करना पड़ा। वाहन में सवार फार्मसिस्ट और चालक की मदद से महिला ने स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। जिसके बाद नवजात कन्या और उसकी मां को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों स्वस्थ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मानमती गांव की रेखा देवी (18) को सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद परिजनों की ओर से 108 पर इसकी सूचना दी गई। गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान तलौर के पास महिला को तेज दर्द हुआ। जिसके बाद फार्मसिस्ट सोनी चेतन ने चालक देवेंद्र सिंह और परिजनों की उपस्थिति में वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें