फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड बना 'अखाड़ा', युवकों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Tue, 24 Oct 2023 01:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

स्वास्थ्य मंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि राजकीय चिकित्सालय में लगातार अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में मारपीट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश शहर क्षेत्र में अराजकता के मामले थम नहीं रहे हैं। कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों ने चंद्रभागा पुल का मारपीट कर हवाई फायर की थी। यह मामला थमा हीं नहीं था कि अब शहर के राजकीय चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं।

विज्ञापन


राजकीय चिकित्सालय में मारपीट और हुड़दंग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने विरोध जताया है। पार्टी के संस्थापक सदस्य उपेंद्र सकलानी ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि राजकीय चिकित्सालय में लगातार अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हो रहे हैं।

Jollygrant:  परिवार संग केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे अखिलेश यादव, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल में तत्काल सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने की मांग की है। बताया कि चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी उचित नहीं है। जिसे जल्द दुरुस्त किया जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें