दिल्ली का एक पर्यटक पैर फिसलने से गंगा में गिर गया था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उस घटना के बाद कार्यदायी संस्था ने डीएम को पत्र लिखकर पुल को एक सप्ताह के लिए बंद भी कराया था। इसके बावजूद पर्यटक खुद को वीआईपी बताकर श्रमिकों पर दबाव बनाते रहे और पुल पर आवाजाही शुरू कर दी। फिलहाल पुल पर चारों ओर गंदगी फैली है और सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रशासन कब तक इस हुड़दंग पर आंखें मूंदे रहेगा।
पुल का रखरखाव होगा चुनौती
लगातार कांच टूटने की घटना से स्पष्ट है कि जब पुल पर आवाजाही शुरू होगी तो कांचों का रखरखाव प्रशासन के लिए चुनौती होगा। पुल पर भीड़ नियंत्रण व रखरखाव के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करनी पड़ेगी। जबकि अभी तक प्रशासन के पास ऐसी कोई योजना नहीं है।
- घटना की जानकारी नहीं है, निरीक्षण किया जाएगा। कांच टूटने के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
- प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि नरेंद्र नगर