आरोपी नीरज ने बताया कि रोशन जोशी लैपटॉप, स्कैनर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापता है। तीनों अलग-अलग क्षेत्रों में नकली नोटों से दुकानों में खरीदारी करते हैं। सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया इसके बाद पुलिस ने चमोली थाना थराली के गांव सुना से रोशन जोशी और सहारनपुर के थाना सरसावा के शाहजहांपुर गांव निवासी सुनील को निरंजनपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दो-दो हजार के चार नकली नोट, दो लैपटॉप, एक स्कैनर, एक प्रिंटर, एक एडॉप्टर मय चार्जर बरामद किया है।
महंगे शौक करने थे पूरे
नकली नोट छापने और उनसे खरीदारी करने के मामले में गिरफ्तार हुए इंजीनियर रोशन जोशी ने बताया कि उसने बीटेक किया हुआ है। नौकरी न मिलने पर उसको अपना खर्चा चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते उसने अपने महंगे शौक और खर्चा चलाने के लिए नकली नोट छाप कर बाजार में चलाने का कदम उठाया और सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी नीरज व सुनील को अपने काम में शामिल किया। लेकिन माल कमाने से पहले वह पुलिस के गिरफ्त में आ गया।