चार हजार पर्यटकों ने की ऑनलाइन बुकिंग
दिल्ली, हरियाणा, कोलकत्ता, मुंबई, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के पर्यटक और सैलानी गंगा में राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है। राफ्टिंग संचालक जीतपाल, भगवान सिंह, राजकुमार, वैभव पयाल ने बताया कि उनके पास अभी तक चार हजार पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई है। कई सैलानी राफ्टिंग के लिए उनके कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। राफ्टिंग का संचालन नहीं होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है।
राफ्टिंग का प्रति पर्यटक शुल्क
कौडियाला से रामझूला, नीमबीच तक 35 किमी 2500 रुपये
कौडियाला से शिवपुरी 20 किमी 1500 रुपये
मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच 25 किमी 1500 रुपये
शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच 15 किमी 1000 रुपये
मरीन ड्राइव से शिवपुरी 10 किमी 600 रुपये
ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच 9 किमी 600 रुपये
क्लब हाउस से रामझूला, नीमबीच 9 किमी 600 रुपये
यमकेश्वर के बिजनी में जंपिंग हाइट्स में देश का सबसे ऊंचा
बारिश थमने के बाद एक बार फिर से ऋषिकेश को रोमांच के शौकीनों का इंतजार रहा है। यमकेश्वर क्षेत्र के बिजनी में जंपिंग हाइट्स में देश का सबसे ऊंचा बंजी जंपिंग टावर है, जिस पर खड़े होते ही बड़े से बड़े जांबाज की भी दिल की धड़कन बढ़ जाती है। यहां देश के सबसे बड़ा जायंट स्विंग पर आप झूलते हैं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
सबसे लंबा फ्लाइंग फॉक्स पर तो ऐसा लगाता है कि जैसे आप बिना पंख के हवा में उड़ते हुए एक लंबे सफर पर निकल चुके हैं। वहीं, गंगा के उफनाते सफेद पानी में चार कठिनाई लेबल को पार करने के बाद थक के चूर होने का मजा भी बेजोड़ है। शिवपुरी में गंगा जिप लाइन से जब आप टावर के एक छोर से गंगा पार करते हुए पहाड़ी की ओर जाएंगे, तो तन-मन रोमांच से भर जाएगा।
यहां आप राफ्टिंग के बीच नदी के किनारे चट्टानों से कूद कर क्लिफ जंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि नए सीजन में रोमांच का मजा आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। इस बार रोमांचक गतिविधियों का संचालन करने वाली कंपनियों शुल्क में केवल 100 रुपये का इजाफा किया है। वहीं, रीवर राफ्टिंग के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
खेल पुराना शुल्क नया शुल्क
बंजी जंपिंग : 3600 रुपये 3700 रुपये
जायंट स्विंग : 3600 रुपये 3700 रुपये
फ्लाइंग फॉक्स : 1900 रुपये 2009 रुपये
गंगा जिपलाइन : 1800 रुपये 1800 रुपये
क्लिंग जपिंग : अलग से कोई शुल्क नहीं होता, राफ्टिंग के साथ ही कराई जाती है।
नोट : बंजी जंपिंग, जायंट स्विंग और फ्लाइंग फॉक्स की वीडियोग्राफी और फोटो लिए प्रति व्यक्ति 950 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।
साहसिक खेल
बंजी जंपिंग : 88 मीटर (ऊंचाई)
जायंट स्विंग : 88 मीटर (ऊंचाई)
फ्लाइंग फॉक्स : एक किलोमीटर मीटर (लंबाई)
गंगा जिप लाइन : 750 मीटर (लंबाई)
45 से अधिक और बीमार नहीं लगा सकते छलांग
हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीज जिनकी हाल में सर्जरी हुई है, न्यूरोलॉजिकल बीमारी से ग्रसित रोगी साहसिक खेलों के हिस्सा नहीं ले सकते हैं। वहीं, 12 से कम के बच्चों और 45 से अधिक के व्यक्तियों को भी बंजी जंपिंग, जायंट स्विंग और फ्लाइंग फॉक्स नहीं कर सकते हैं।
साहसिक खेल गतिविधियां चल रही हैं। अब पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साहसिक खेलों के शुल्क में केवल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
- देवेंद्र गुंसाई, प्रबंधक, जंपिंग हाइट्स, बिजनी
साहसिक खेलों के शौकीन शिवपुरी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की तादाद धीरे धीरे बढ़ रही है। गंगा जिप लाइन के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
- सूरज थापा, सहायक प्रबंधक, गंगा जिपलाइन