फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रोमांच के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, 15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद

Sun, 03 Sep 2023 10:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: 15 सितंबर को वीकेंड भी है। 16 सितंबर को शनिवार 17 सितंबर को रविवार है। लगातार तीन दिन छुट्टी है। ऐसे में राफ्टिंग शुरू होने पर भीड़ आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ऋषिकेश में राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 सितंबर से ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। राफ्टिंग की शुरुआत गंगा नदी के जलस्तर पर निर्भर करेगी। राफ्टिंग शुरू होने से पहले यातायात पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


यातायात निरीक्षक अनवर खान ने बताया कि 15 सितंबर को वीकेंड भी है। 16 सितंबर को शनिवार 17 सितंबर को रविवार है। लगातार तीन दिन छुट्टी है। ऐसे में राफ्टिंग शुरू होने पर भीड़ आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शहर के चयनित स्थानों पर नो पार्किंग के साइनबोर्ड लगाए जा रहे हैं। राफ्टिंग शुरू होने के दौरान शहर में जाम जैसी स्थिति न हो, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

Vikasnagar: युवक ने पहले बनाया वीडियो, फिर नहर में छलांग लगाकर दी जान, कई रिश्तेदारों को ठहराया जिम्मेदार

पुलिस ने घाटों पर नहीं लिखवाई चेतावनी

15 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। मुनि की रेती क्षेत्र के कई संवेदनशील घाटों पर स्नान के दौरान कई पर्यटक डूब चुके हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण अभी तक पुलिस ने संवेदनशील घाटों पर चेतावनी बोर्ड नहीं लिखवाए हैं। इस क्षेत्र में कई गंगा घाटों पर दलदल रहता है। जिसमें फंसकर कई पर्यटक जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें