फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: मौसम हुआ खराब, एम्स में चार हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग, एक में यूपी के मंत्री थे सवार

Wed, 19 Jun 2024 07:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: विभिन्न हेली कंपनियों के चार हेलीकॉप्टरों ने एम्स में इमरजेंसी लैंडिंग की। ये सभी चारधाम यात्रा के थे।
विज्ञापन
एम्स में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और अंधड़ के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम खराब होने के चलते ऋषिकेश एम्स में चार हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें एक हेलीकॉप्टर में यूपी के एक मंत्री भी थे।  

विज्ञापन


Uttarakhand Weather Update:  गर्म लू के इरादों पर मौसम ने फेरा पानी... तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तक
 

विज्ञापन
Trending Videos

एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि विभिन्न हेली कंपनियों के चार हेलीकॉप्टरों ने एम्स में इमरजेंसी लैंडिंग की। ये सभी चारधाम यात्रा के थे। जिसमें से एक हेलीकॉप्टर यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री का था। मौसम खराब होने के कारण इन हेलीकॉप्टरों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रूट डायवर्ट कर एम्स किया गया था।
विज्ञापन

कई फ्लाइटें विलंब से पहुंची एयरपोर्ट

देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। बंगलुरू से आ रही एक फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। जबकि कई दूसरी फ्लाइटें आसमान में कई चक्कर काटने के बाद एयरपोर्ट पर पहुंची।

शाम तीन बजे से मौसम खराब होना शुरू हुआ। तेज आंधी चलने के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। उस वक्त विस्तारा की एक फ्लाइट बंगलुरू से देहरादून आ रही थी। लेकिन खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट से काफी दूर यह फ्लाइट आसमान में गोल चक्कर काटती रही। आसमान में लगभग आधा दर्जन से अधिक चक्कर काटने के बाद यह फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट कर दी गई।

शाम 3:50 बजे लखनऊ से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट भी खराब मौसम होने के कारण आसमान में चक्कर काटती रही। मौसम ठीक होने के बाद यह फ्लाइट शाम 4:18 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। इंडिगो बंगलूरू की फ्लाइट शाम 5:25 के स्थान पर 5:50 पर उतरी। इससे पहले सुबह 11:25 बजे हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अन्य कारणों से दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें