सोशल मीडिया पर वायरल छात्राओं की चुनावी जंग का यह वीडियो लोगों की सुर्खियां बटोर रहा है। ऋषिकेश परिसर में छात्राओं की फाइट का इस तरह का मामला पहली बार देखने को मिला है। हालांकि छात्रों के गुट तो कई बार आपस में भिड़ चुके हैं।
इसको लेकर सोशल मीडिया पर महिलाएं पुरुषों से कम नहीं, छात्राओं ने लिया छात्रों का स्थान जैसे कमेंट भी आ रहे हैं। हालांकि छात्राओं की इस लड़ाई की शिकायत अभी किसी भी पक्ष की ओर से काॅलेज प्रशासन को नहीं की गई है।
दोनों गुटों की छात्राओं की पहचान नहीं हो पाई है। सभी छात्राएं परिसर के बाहर की प्रतीत हो रही है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
- प्रो. एमएस रावत, परिसर निदेशक