फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: बदरीनाथ से ऋषिकेश लौट रही तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, सवार थे 42 लोग, ऐसे बची सबकी जान

Thu, 12 Jun 2025 01:18 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर एक निजी कंपनी की बस ऋषिकेश छोड़ने आ रही थी। जैसे ही बस भद्रकाली से ढालवाला की तरफ मुड़ी तभी कुछ ही दूरी पर बस के आगे बाएं टायर के ऊपर इंजन में आग लगने से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम की यात्रा कर बदरीनाथ से ऋषिकेश लौट रही तीर्थयात्रियों की बस में भद्रकाली के समीप आग लग गई। आग लगने से धुआं उठता देख यातायात पुलिस के जवानों ने बस को रोककर सभी तीर्थयात्रियों का बस से निकाला और आग बुझाई।

विज्ञापन


घटना रात करीब 8:05 बजे की है। बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर एक निजी कंपनी की बस यूके07पीए 7650 ऋषिकेश छोड़ने आ रही थी। जैसे ही बस भद्रकाली से ढालवाला की तरफ मुड़ी तभी कुछ ही दूरी पर बस के आगे बाएं टायर के ऊपर इंजन में आग लगने से धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस मुनिकीरेती के जवानों ने शोर मचाकर बस में आग लगने की सूचना चालक को दी। चालक ने हर्बल गार्डन के पास बस को रोका।

Mussoorie: मालरोड पर एंट्री को लेकर बवाल, पीआरडी जवान ने युवक को मारा थप्पड़, स्थानीय लोगों में आक्रोश, हंगामा
विज्ञापन


यातायात पुलिस के जवानों ने तुरंत सभी तीर्थयात्रियों को बस से नीचे उतारा। बस में लगे अग्निशमन यंत्र की सहायता से इंजन से उठ रही आग को बुझाया। मौके पर भद्रकाली चौकी से पुलिस जवान भी पहुंचे। सभी 42 तीर्थयात्रियों को दूसरे वाहन से ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप लाया गया।
विज्ञापन


भद्रकाली स्थित हर्बल गार्डन के समीप बद्रीनाथ से आ रही तीर्थयात्रियों की बस के इंजन में आग लग गई थी। यातायात पुलिस के जवानों ने बस को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
- उमादत सेमवाल यातायात निरीक्षक मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें