फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: मालाकुंठी के पास रिजॉर्ट में रुका था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूबा, तलाश जारी

Thu, 10 Apr 2025 10:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: मालाकुंठी पुल के समीप एक रिजाॅर्ट में युवक डोईवाला रुकने के लिए आया था। वह संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब गया।
विज्ञापन
युवक की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के मालाकुंठी के समीप एक युवक गंगा में डूब गया। सूचना पर लक्ष्मणझूला पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। हालांकि युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


मालाकुंठी पुल के समीप एक रिजाॅर्ट में बृहस्पतिवार शाम संदीप नवानी (31) पुत्र राकेश नवानी निवासी रामबाग काॅलोनी गली नंबर 2 चांदमारी रोड मिस्सरवाला डोईवाला रुकने के लिए आया था। वह संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में डूब गया। घटना की जानकारी रिजाॅर्ट स्वामी ने थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी।

Uttarakhand: अतिवृष्टि से तबाही, कुसुमगाड़ गदेरा उफनाया, जलई का संपर्क टूटा, पुलिया बही, बस्ती को खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि गंगा किनारे बैग बरामद हुआ है। जिसमें उत्तराखंड जल संस्थान का विभागीय कार्ड मिला है। उक्त कार्ड में जूनियर असिस्टेंट पदनाम अंकित है। बैग में वाहन की आरसी और एटीएम कार्ड भी मिला है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें