फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का बैंककर्मी युवक, चार दोस्तों के साथ आया था घूमने

Sun, 27 Apr 2025 10:25 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: युवक दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। देर रात सभी दोस्त लक्ष्मणझूला के पास गौ घाट पर घूम रहे थे। इस दौरान प्रदीप गंगा में तैरने लगा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह नदी में डूब गया।
विज्ञापन
युवक की तलाश करती एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में देर रात हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब गया। युवक दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक प्रदीप (34) पुत्र सतबीर सिंह ग्राम कनोह, थाना अग्रोहा, जिला हिसार हरियाणा अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। देर रात सभी दोस्त लक्ष्मणझूला के पास गौ घाट पर घूम रहे थे। इस दौरान प्रदीप गंगा में तैरने लगा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह अपना संतुलत खो बैठा और गहरी पानी में डूब गया।

Uttarakhand: एक सप्ताह से केदारनाथ में बिगड़ा हुआ है मौसम का मिजाज, बर्फबारी का सिलसिला जारी, कड़ाके की ठंड
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने युवक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, सुबह से युवक की तलाश की जा रही है। युवक एसडीएफसी बैंक में कार्यरत है। घटना की सूचना लगते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें