Rishikesh News: युवक ऋषिकेश घूमने आया था। दोपहर को वह निम बीच पर गया और गंगा में नहाने लगा। इस दौरान गहराई का अनुमान न होने के कारण व गहरे पानी में डूब गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ऋषिकेश में पर्यटकों के गंगा में बहने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को भी थाना मुनि की रेती क्षेत्र के निम बीच स्थित पांडव पत्थर के पास दिल्ली का एक युवक गंगा में बह गया। एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कनिष्क राणा(21) निवासी विजय विहार, फेस 2 रोहिणी नई दिल्ली, ऋषिकेश घूमने आया था। दोपहर को वह निम बीच पर गया और गंगा में नहाने लगा। इस दौरान गहराई का अनुमान न होने के कारण व गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को नहाने के दौरान युवती समेत दो पर्यटक गंगा में बह गए थे। उनका भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।