फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: साक्षी महाराज बोले- यूपी में सबसे पहले लागू होगा जनसंख्या नियंत्रण कानून 

Tue, 22 Jun 2021 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

ऋषिकेश के रेलवे रोड स्थित श्री भगवान भवन आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बात की।
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण काननू लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। साक्षी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में सबसे बड़ा कदम बढ़ाया है। अब केंद्र सरकार को भविष्य के खतरे को देखते हुए जल्द से जल्द कानून बनाना चाहिए। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उतर प्रदेश के उन्नाव क्षेत्र से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश में अब हम दो हमारे दो नहीं, बल्कि सबके दो की बात होगी। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट और सांसद पहले ही चिंता व्यक्त कर चुके हैं। 145 सांसदों ने तो जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण काननू लागू करने का निर्णय लेकर सराहनीय पहल की है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी राष्ट्र हित में कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा अगर ऐसा न हुआ तो भविष्य में जनसंख्या विस्फोट से घातक परिणाम सामने आ सकते हैैं। देश हित में सभी दलों को जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक संहिता का समर्थन करना चाहिए।       

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी दल एक भी हो जाए तब भी भाजपा की जीत पक्की 

भाजपा सांसद साक्षी महराज ने कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा के विजयी रथ को रोक पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि पहले भी कांग्रेस सपा और बसपा को एकजुट होने के बाद भी चुनावों में मुंह की खा चुके हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि 2022 में उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ और 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल फिर से एक हो जाए तब भी भाजपा की जीत पक्की है।       

माहौल बिगाड़ने की ताक में रहते हैं अवसरवादी
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने के लिए अवसर की तलाश में रहते हैं। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई से समाज में जहर घोलने का काम किया जा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें