फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: बजरंग सेतु बनकर तैयार, लगा करीब चार वर्ष का समय, शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार

Thu, 26 Feb 2026 11:04 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

16 अप्रैल 2022 को ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल को सुरक्षा दृष्टिगत अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद लक्ष्मणझूला पुल के समीप वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन
बजरंग सेतु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी और पौड़ी जनपद की सीमा को जोड़ने वाला बजरंग सेतु बनकर लगभग तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर को पुल का उद्घाटन के लिए शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। हरी झंडी मिलते ही यह पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


16 अप्रैल 2022 को ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल को सुरक्षा दृष्टिगत अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट के मुताबिक पुल की तारें पूरी तरीके से जर्जर हो चुके थे। लगातार आवागमन की स्थिति में पुल कभी भी गिर सकता था।

इसके बाद डीएम टिहरी ने आदेश जारी कर 16 अप्रैल को पुल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। लक्ष्मणझूला पुल के समीप वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से बजरंग सेतु का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों साइड में डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ बन गया है।
विज्ञापन


Rishikesh: परशुराम चौक पर नशे में धुत युवकों के दो गुटों में विवाद, लाठी-डंडे, पत्थर और चापड़ से युवक पर हमला

Trending Videos
विज्ञापन

प्रवेश द्वार की आकृति केदारधाम जैसी बन गई है। पुल पर हल्के चौपहिया वाहनों की भी आवाजाही होगी। लोनिवि की ओर से पुल का कार्य 97 प्रतिशत हो गया है। पुल के उद्घाटन के लिए विभाग को अभी तक शासन स्तर से हरी झंडी नहीं मिल रही है।

वैकल्पिक तौर पर बजरंग सेतु पर करीब तीन माह पहले से स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो चुकी है, लेकिन पुल पर दोपहिया वाहन प्रतिबंध होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है।

विभागीय स्तर पर पुल का निर्माण कार्य लगभग तैयार हो चुका है। शासन स्तर से उद्घाटन की अनुमति मिलनी है। शासन स्तर से अनुमति मिलते ही पुल जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
- प्रवीरण करनवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें