कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि जल्द बच्चे को झाड़ियों में फेंकने वाले व जन्म देने वाली महिला को तलाश लिया जाएगा। वहीं एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि नवजात को निक्कू वार्ड में भर्ती किया गया है। नवजात पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
पूर्व में भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
1. बीते 29 मार्च को गोविंदनगर स्थित डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर के बीच एक थैले में नवजात का शव मिला था। यहां डंपिंग जोन में काम करने वाली एक महिला को यह थैला दिखा। जब महिला ने थैला खोला तो देखा कि उसमें एक नवजात का शव था। यह थैला किसने फेंका था पुलिस आज तक इसका पता नहीं कर पाई है।
2. 18 नवंबर 2020 को लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग पर गरुड़चट्टी के समीप लक्ष्मणझूला पुलिस को करीब दो दिन का नवजात मिला था। जहां थाना पुलिस ने नवजात को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया था। नवजात के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण उसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। करीब 18 दिन उपचार के बाद नवजात को शिशु सदन केदार पुरम देहरादून ले जाया गया है।