फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में 30 करोड़ की लागत से बनेगा लक्ष्मण झूला का वैकल्पिक पुल, एक साल में होगा तैयार

Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश में पुराने लक्ष्मण झूला पुल के विकल्प के रूप में नया झूला पुल 30 करोड़ की लागत से बनेगा। प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण के पहले चरण के कार्य के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) ओम प्रकाश ने बताया कि नए पुल के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण होना है, जिस पर काफी धनराशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि नया झूला पुल उतना ही आकर्षक होगा। इसके निर्माण में दर्शनीयता का ख्याल रखा जाएगा।

प्रस्तावित पुल का आधार ग्लास का होगा। उन्होंने कहा कि पुराने झूला पुल से आवाजाही पर प्रतिबंध है। इसकी अनुपालना नहीं हो रही है तो इसके लिए स्थानीय प्रशासन जवाबदेह है। उन्होंने कहा कि जनवरी महीने तक पुल निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी और एक साल में पुल तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें