फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाएगी ट्रेन, 60% सुरंग तैयार

Tue, 26 Sep 2023 02:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

देवप्रयाग और जनासू रेलवे स्टेशन का करीब 250 मीटर प्लेटफॉर्म सुरंग के अंदर बनेगा। सुरंगों और पुलों के ऊपर बैलास्टक ट्रैक(ट्रैक के नीचे सीसी) बनेगा। ऋषिकेश और मुरादाबाद में टनल कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम काम जोरों पर है। दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन पहुंच जाएगी। रेल विकास निगम ने 127 किलोमीटर सुरंग बनाकर तैयार कर ली है। 60 फीसदी सुरंग तैयार हो चुकी है। यह जानकारी रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देवप्रयाग और जनासू रेलवे स्टेशन का करीब 250 मीटर प्लेटफॉर्म सुरंग के अंदर बनेगा। सुरंगों और पुलों के ऊपर बैलास्टक ट्रैक(ट्रैक के नीचे सीसी) बनेगा। ऋषिकेश और मुरादाबाद में टनल कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा।

धरती पर जन्नत: उत्तराखंड के इस ट्रैक पर बरसती है कुदरत की नेमत, तस्वीरें देख नहीं रोक पाएंगे कदम
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खनन सामग्री ना मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। सुरंग निर्माण के दौरान मिल रहे 20 फीसदी पत्थर को पीसकर उससे कम चलाया जा रहा है। जरूरी सामग्री मिलने पर काम और तेजी से किया जाएगा। 

विज्ञापन

दरारों की जांच को बनेगी समिति

उन्होंने बताया कि घरों में आ रही दरार की जांच करने के लिए रेलवे बोर्ड ने समिति बनाने की सहमति जताई है। यह समिति अलग-अलग जिलों में बनेगी। समिति में पीडब्लूडी के इंजीनियर, भूगर्भ वैज्ञानिक, रेल विकास निगम के इंजीनियर, संबंधित तहसील के एसडीएम शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें