हालांकि सड़क नहीं खुलने पर प्रशासन ने फिर छोटे वाहनों की आवाजाही बाईपास पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) मार्ग से शुरू की, लेकिन बड़े वाहनों का संचालन न होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
ट्रकों की आवाजाही न होने की वजह से बृहस्पतिवार को आगराखाल, चंबा, नई टिहरी, लंबगांव, घनसाली क्षेत्र में खाद्यन्न और सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पाई। पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबा साफ करने के लिए बीआरओ ने पुरानी चुंगी के समीप दिन में तीन-चार बार जेसीबी चलाने की कोशिश की, लेकिन पहाड़ी से बोल्डर गिरने की वजह से दिक्कतें आई।