फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी ज्योतिर्मयानंद ने जताया निरंजनी अखाड़े के संतों से खतरा, लगाई सुरक्षा की गुहार

Fri, 20 Dec 2019 09:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
साध्वी ज्योतिर्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिद्वार में साध्वी ज्योतिर्मयानंद ने निरंजनी अखाड़े के कुछ संतों से खतरा जताया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संत समाज से सुरक्षा की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


साध्वी ज्योतिर्मयानंद ने आरोप लगाया कि भीमगोड़ा स्थित मोहनानंद आश्रम और भोलागिरि आश्रम पर निरंजनी अखाड़े के कुछ संतों ने जबरन कब्जा कर रखा है। कहा कि वह ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर गणेशानंद की शिष्या हैं।

विज्ञापन

इसलिए गुरु परंपरा के तहत आश्रम का कब्जा उन्हे मिलना चाहिए, लेकिन अखाड़े के कुछ रसूखदार संतों उन्हें आश्रम में नहीं जाने दे रहे। उन्होंने धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया। 

संत समाज से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उन्होंने आश्रम पर कब्जा दिलाए जाने और सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही उन्होंने महिला संन्यासियों के लिए अलग अखाड़ा बनाए जाने की भी मांग की, ताकि महिला साध्वी अपनी समस्याओं को अखाड़े के सामने रखकर समाधान करा सकें। पत्रकारवार्ता के दौरान साध्वी माता जगदंबा भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें