फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, नहीं हो पा रही रसद और सब्जियों की आपूर्ति

Fri, 20 Dec 2019 09:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)

सार

  • टिहरी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में नहीं पाई रसद, सब्जियों की आपूर्ति
  • ऑल वेदर परियोजना के तहत चल रहे हिल कटिंग की वजह से गिर रहा है मलबा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दूसरे दिन भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। नरेंद्रनगर में पुरानी चुंगी के समीप चट्टान से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने के कारण काम करने में दिक्कतें आ रही है। सड़क बंद होने से बृहस्पतिवार को आगराखाल, चंबा, घनसाली और लंबगांव क्षेत्र में रसद और सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


ऑल वेदर परियोजना निर्माण के तहत ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर इन दिनों नरेंद्रनगर और आगराखाल के बीच पहाड़ कटिंग का कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के समीप पहाड़ कटिंग के दौरान चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा भरभरा कर हाईवे पर गिर गया, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गई।

विज्ञापन

हालांकि सड़क नहीं खुलने पर प्रशासन ने फिर छोटे वाहनों की आवाजाही बाईपास पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) मार्ग से शुरू की, लेकिन बड़े वाहनों का संचालन न होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।

ट्रकों की आवाजाही न होने की वजह से बृहस्पतिवार को आगराखाल, चंबा, नई टिहरी, लंबगांव, घनसाली क्षेत्र में खाद्यन्न और सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पाई। पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबा साफ करने के लिए बीआरओ ने पुरानी चुंगी के समीप दिन में तीन-चार बार जेसीबी चलाने की कोशिश की, लेकिन पहाड़ी से बोल्डर गिरने की वजह से दिक्कतें आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें