फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rishikesh: गंगा किनारे मिली हाथ बंधी अज्ञात युवक की लाश, सिर पर मिले गहरी चोट के निशान

Sun, 05 Mar 2023 11:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

राफ्टिंग गाइड ने तपोवन क्षेत्र में पांडव पत्थर के पास गंगा किनारे एक शव उतरता दिखाई देने की सूचना दी। मृतक की उम्र करीब 25-26 साल के बीच है।
शव मिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के मुनि की रेती थाना क्षेत्र में पुलिस को पांडव पत्थर के पास गंगा किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गहरी चोट लगी है। उसके हाथ भी बंधे हैं। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। युवक के पास मिली पर्चियों और विजिटिंग कार्ड के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।



मुनि की रेती थाना पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को राफ्टिंग गाइड ने तपोवन क्षेत्र में पांडव पत्थर के पास गंगा किनारे एक शव उतरता दिखाई देने की सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25-26 साल के बीच है। मृतक के हाथ बंधे हुए मिले और उसके सिर पर गहरी चोट भी लगी है।

Tehri: पूरी रात बाथरूम में एक साथ बंद रहे गुलदार और कुत्ता, देखने को लगी भीड़, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान


बताया की मृतक ने केवल जींस पहनी हुई है, जिसमें से कुछ पर्चियां और विजिटिंग कार्ड मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। पर्चियों और विजिटिंग कार्ड से मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आसपास के थाना चौकियों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया कि युवक की हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

Next
AU ऐप में पढ़ें