फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: चंद्रभागा पुल के पास पुलिस चेकपोस्ट सामने युवकों के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

Thu, 07 May 2026 10:41 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

शहर में दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान खुलेआम चले हंगामे ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
दो गुटों में मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रभागा पुल के पास बृहस्पतिवार देर रात युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चले इस विवाद में दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे, लेकिन मौके पर पुलिस की कोई मौजूदगी नजर नहीं आई।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि जिस स्थान पर घटना हुई, वहां पुलिस चेकपोस्ट है और क्षेत्र में पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद न तो कंट्रोल रूम से कोई त्वरित प्रतिक्रिया दिखाई दी और न ही किसी पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोग युवकों की मारपीट का वीडियो बनाते दिखाई दिए।

दून अस्पताल की इमरजेंसी में तोड़फोड़: पंजीकरण काउंटर का शीशा टूटा, पर्चा न बनाने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन


लंबे समय तक सड़क पर खुलेआम चले इस हंगामे ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस चेकपोस्ट के सामने ही इस तरह की घटनाएं होती रहें और पुलिस को इसकी भनक तक न लगे, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- केसी भट्ट, प्रभारी निरीक्षक, ऋषिकेश।

Trending Videos
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें