फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: पंतगांव के पास सड़क पर पलटी नोएडा के यात्रियों की कार, मची चाीख पुकार

Sun, 25 May 2025 01:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)

सार

Rishikesh-Badrinath Highway Accident: नोएडा से परिवार श्रीनगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान ड्राइवर को पंतगांव के पास अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पंतगांव के पास नोएडा के यात्रियों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार के पलटते ही चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार खाई की तरफ नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार के लोग सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के अनुसार, नोएडा निवासी अनुभव प्रसाद डिमरी पुत्र वीरेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ श्रीकोट गंगानली, श्रीनगर की ओर आ रहे थे। पंतगांव के पास ड्राइवर अनुभव को अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद उन्होंने हैंडब्रेक खींच लिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सौभाग्य से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

Road Accident: बडकोट में सड़क हादसा...80 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रात के समय लंबी यात्रा करने से बचें, खासकर थकान या नींद आने की स्थिति में। थानाध्यक्ष रावत ने कहा ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए यात्रा के दौरान ब्रेक लेना और सतर्क रहना जरूरी है।

बता दें कि है कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हाल के दिनों में कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें वाहनों के नदी में गिरने, आग लगने और टक्कर की घटनाएं शामिल हैं । इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को लेकर स्थानीय प्रशासन सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें