भविष्य में नमो ड्रोन दीदी उड़ाएंगी ड्रोन
इस योजना में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की भूमिका भी अहम होगी। एम्स से जिस पहाड़ी स्वास्थ्य केंद्र में ड्रोन से दवाइयां या अन्य सामग्री भेजी जाएगी वहां ड्रोन से सामग्री उतराना या इस पर सामग्री चढ़ाने का कार्य महिलाएं करेंगी। इसके लिए इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इन महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। भविष्य में यही महिलाएं ड्रोन भी उड़ाएंगी। इन महिलाओं को नमो ड्रोन दीदी का नाम दिया गया है।
सीएचसी चंबा से होगी शुरुआत
इस योजना की शुरुआत सीएचसी चंबा से की जाएगी। ड्रोन मेडिकल सेवा के नोडल अधिकारी जितेंद्र गैरोला ने कहा कि इसके लिए चंबा कार्य योजना तैयार कर ली गई है। नमो ड्रोन दीदी के लिए यहां महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बृहस्पतिवार को बैठक भी की है। नमो ड्रोन दीदी के लिए महिलाओं का चयन भी किया गया है।
नए साल से जनवरी माह में मेडिकल ड्रोन सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित होगी। इसके लिए एम्स पूरी तरह तैयार है।
- प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेश