फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चीनी समेत खाद्य सामग्री के दामों में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुड के दाम में भी दस रुपये तक उछाल, चना भी 74 रुपये पहुंचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। कुछ महीनों में चीनी, गुड समेत कई खाद्य सामग्री के दामों में उछाल देखने को मिला है। इससे महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ा है। चीनी के दाम छह से दस रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है तो वहीं चना, आटा और चावल भी महंगा हुआ है। माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

दून में कुछ खाद्य सामग्री के दामों में पांच से सात प्रतिशत तक उछाल आया है। व्यापारियों का कहना है कि कई खाद्य सामग्री के दाम घटे है तो कुछ के दाम बढ़े भी है। व्यापारियों का कहना है कि कुछ समय पहले तक चीनी 32 से 40 रुपये किलो बिक रही थी जो अब 46 रुपये किलो तक बिक रही है। गुड 45-50 से 60 रुपये किलो तक बिक रहा है। काला चने के दाम भी 66 रुपये से 74 रुपये पर पहुंच चुके है। मैदा 32 से 34, सूजी 40 से 45 रुपये तक बिक रही है। व्यापारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि छोले 130 से 135 रुपये किलो तक बिक रहे है। राजमा भी 130 से 140 और चकराता वाला राजमा 240 से 290 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें