फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बसें टकराईं, मोहंड में घंटों जाम... यात्री परेशान

विज्ञापन
मोहंड में बस की टक्कर से हाईवे लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। मोहंड में रविवार को फिर लोगोंं को जाम से घंटों परेशान होना पड़ा। दोपहर के समय आमने-सामने से दो बसे टकराई गई, इससे जाम की स्थिति बन गई। इसके कुछ ही देर में मोहंड में कई किमी तक तीन घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। जाम इतना रहा कि नए एलिवेटेड रोड को भी खुलवाना पड़ा।
इसके बाद भी काफी देर तक एलिवेटेड रोड पर जाम रहा। जाम बढ़ता देख दून की ओर से जा रहे वाहन चालकों ने अपने वाहनों को घुमाकर दूसरे मार्गों का भी प्रयोग किया। घंटो की मशक्कत के बाद दोपहर तीन बजे के बाद जाम से राहत मिली।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को दोपहर 12 बजे मोहंड में पुराने रास्ते पर सहारनपुर और देहरादून की ओर से जा रही दो बस टकरा गई। इसके बाद वाहनों की लंबी लाइन मोहंड में दोनों ओर लग गई। कुछ ही देर में मोहंड की सड़क पर जाम लग गया। देखते ही देखते जाम सहारनपुर के गणेशपुर तक लग गया।
इससे यात्रियों को घंटो जाम में फंसना पड़ा। जाम की स्थिति देख काफी देर बाद पुलिस ने एलिवेटेड रोड को खुलवाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में एलिवेटेड रोड पर भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

वाहनों का अधिक दबाव होने से जाम खुलने में करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे जाम से राहत मिल सकी। जाम में सहारनपुर, देहरादून, दिल्ली, मुरादाबाद समेत कई जगह के यात्री फंसे रहे। मोहंड चौकी प्रभारी मोहित ने बताया कि बस टकराने के बाद चालकों की जल्दबाजी से जाम लग गया। जाम बढ़ता देख नए एलिवेटेड रोड को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया गया।

मोहंड में बस की टक्कर से हाईवे लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें