फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGP ने जताई सहमति, ओलंपियन मनीष बनेंगे इंस्पेक्टर

Tue, 06 Sep 2016 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मनीष रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रियो ओलंपिक की 20 किमी वॉक रेस में 13वें स्थान पर रहने वाले चमोली निवासी ओलंपियन मनीष रावत को इंस्पेक्टर बनाने के लिए डीजीपी एमए गणपति ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन


सात सिंतबर को मुख्यमंत्री आवास में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां मनीष रावत को पुलिस निरीक्षक बना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद मनीष रावत को रैंक प्रदान करेंगे। इस संबंध में डीजीपी उत्तराखंड कार्यालय से समारोह निमंत्रण पत्र जारी किया जा चुका है।

इससे पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मनीष रावत की पदोन्नति पर अपनी सहमति दे दी थी। कुछ दिन पहले ही मनीष रावत ने प्रमोशन के लिए कांस्टेबल पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एडीजी अशोक कुमार ने नए सिरे से मनीष को इंस्पेक्टर बनाने के लिए फाइल तैयार की थी। जिस पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सहमति जताई थी।
विज्ञापन


चमोली जिले के सगर गांव निवासी मनीष रावत ओलंपिक में 13वें स्थान पर रहे थे। पुलिस विभाग में कांस्टेबल मनीष को अब तक एक भी प्रमोशन नहीं मिला है। जबकि वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विभाग के लिए पदक जीत चुके हैं। सरकार की आउट ऑफ टर्न पदोन्नति नियमावली के तहत मनीष को दारोगा बनना था, लेकिन अब उन्हें सीधे इंस्पेक्टर बनाया जाएगा।

इसके लिए उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एडीजी अशोक कुमार ने मनीष को इंस्पेक्टर बनाने के लिए नए सिरे से फाइल चलवाई थी। मुख्यमंत्री हरीश रावत की संस्तुति के बाद मनीष का इंस्पेक्टर बनना तय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें