फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलर के बेटे का अपहरण, 30 लाख की फिरौती मांगी

Sun, 06 Nov 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Getty
विज्ञापन
बाइक पर घर से निकले एक राइस मिलर के बेटे का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं ने राइस मिलर को फोन कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें भेजी हैं। जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र निवासी राइस मिलर ने कुंडा थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसका बेटा एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं में पढ़ता है।

शुक्रवार की शाम वह घर से बाइक लेकर दुकान के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो रात करीब 8 बजे बेटे के ही मोबाइल नंबर से अनजान व्यक्ति का फोन आया उनके पास आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कहा कि उनका बेटा उसके कब्जे में है और तीस लाख रुपए चाहिए। अगर उनका नंबर ट्रेस करने की कोशिश की तो बेटे को जान से मार देंगे। राइस मिलर ने पुलिस से बेटे को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें