फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में रिटर्न भरना होगा आसान, आज से ट्रायल, लेकिन अक्तूबर माह से मिलेगी सुविधा

Mon, 01 Jul 2019 02:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

माल एवं सेवा कर(जीएसटी) में पंजीकृत व्यापारियों को रिटर्न भरने में आसानी होगी। जीएसटी परिषद की ओर से एक जुलाई से सहज पोर्टल का ट्रायल शुरू किया गया है। ट्रायल सफल रहने के बाद इसे अक्तूबर माह से शुरू किया जा सकेगा। इससे छोटे व्यापारी आसानी से अपना रिटर्न फाइल कर सकेंगे। 

विज्ञापन


एक जुलाई को जीएसटी प्रणाली को दो साल पूरे हो रहे हैं। लेकिन अभी तक रिटर्न फाइल करने में खासतौर पर छोटे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी तक व्यापारियों को तीन तरह की रिटर्न फाइल करनी होती है। जिसके लिए आनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने में काफी समय लगने के साथ ही माल के क्रय-विक्रय का पूरा ब्योरा देना पड़ता है। व्यापारियों की इस दिक्कत को देखते हुए जीएसटी परिषद ने सहज पोर्टल तैयार किया है।

इससे व्यापारियों को एक ही रिटर्न फाइल करनी होगी। एक जुलाई सोमवार से इस पोर्टल का ट्रायल शुरू हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा है तो व्यापारियों को अक्तूबर माह से रिटर्न भरने में आसानी होगी। अपर आयुक्त राज्य कर पीयूष कुमार ने बताया कि एक जुलाई से केंद्र सरकार सहज पोर्टल का ट्रायल शुरू करेगी। जिससे छोटे व्यापारियों को एक ही रिटर्न फाइल करनी पड़ेगी। जबकि अभी तक व्यापारियों को तीन-तीन रिटर्न भरनी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें