फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: प्रतिष्ठित स्कूल के हॉस्टल में 10वीं  के छात्र की रहस्यमयी तरीके से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शनिवार देर रात को मसूरी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के हॉस्टल में एक छात्र की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर सुनते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छात्र हर्षित मारकेन(16) पुत्र शिव कुमार मारकेन, आशुतोष नगर ऋषिकेश का रहने वाला था। देर रात को छात्र के पेट में अचानक से दर्द उठा। वह दर्द सह नहीं सका और बेहोश हो गया। इसके बाद छात्र को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। 

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। स्कूल सूत्रों के मुताबिक, छात्र हर्षित एक फुटबॉलर था। आज उसका मैच भी था। वह उसी मैच की तैयारियों में लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें